(India : स्थान बदलें)
प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
- Class Action (वर्ग कार्रवाई) मुकदमा क्या होता है?
- वर्ग कार्रवाई निपटारे किस बारे में हैं?
- निपटारा वर्गों का सदस्य कौन है?
- प्रस्तावित निपटारे क्या हैं?
- U.S. निपटारे में आबंटन की क्या योजना है?
- मैं U.S. निपटारे में दावा कैसे दाखिल करूँ? दावा दाखिल करने के लिए समय-सीमा क्या है?
- निपटारों के लिए सहमत होने पर मैं कौन-से अधिकारों का त्याग कर रहा हूँ?
- निपटारों में प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है?
- निपटारों में निपटारा वर्गों का कौन प्रतिनिधित्व कर रहा है?
- मैं स्वयं को निपटारा वर्ग से कैसे बाहर कर सकता हूँ?
- अगर मैं कुछ नहीं करता हूँ, तो क्या होगा?
- अंतिम मंजूरी सुनवाइयाँ कब और कहाँ होंगी?
- क्या वर्ग सदस्यों को अंतिम मंजूरी सुनवाइयों में अवश्य भाग लेना चाहिए?
- मैं निपटारों पर कैसे टिप्पणी करूँ या आपत्ति करूँ?
- मैं निपटारों के बारे में और अधिक जानकारी कहाँ से प्राप्त कर सकता हूँ?
- अगर मेरा पता बदल जाता है, तो मैं कैसे इसे नवीनमत रूप दे सकता हूँ?
- वकीलों को निपटारों में कितना भुगतान किया जाएगा?
- मैं कनाडियन निपटारों के प्रशासन के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए कैसे पंजीकरण करूँ?
Class Action (वर्ग कार्रवाई) मुकदमा क्या होता है?
वर्ग कार्रवाई वह मुकदमा है, जिसमें एक या अधिक प्रतिनिधि वादी स्वयं और अन्य समान स्थिति वाले व्यक्तियों की ओर से प्रतिवादियों के विरुद्ध मुकदमा लाते हैं। प्रतिनिधि प्रतिवादी, न्यायालय और वर्ग का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त वकील - सभी की यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी होती है कि सभी वर्ग सदस्यों के हितों का पर्याप्त रूप से प्रतिनिधित्व किया जाए। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि Class Members (वर्ग सदस्य) अटर्नी की फीस या वर्ग वकील के मुकदमा व्ययों के लिए वैयक्तिक रूप से ज़िम्मेदार नहीं होते। वर्ग कार्रवाई में अटर्नी की फीस और मुकदमे के व्ययों का भुगतान निपटारा निधि (या न्यायालय के निर्णय की धनराशि) से किया जाता है और इसे न्यायालय द्वारा अवश्य मंजूर किया जाना चाहिए।
जब कोई वर्ग किसी प्रतिवादी के साथ प्रस्तावित निपटारा करता है, जैसे Lufthansa के साथ ये निपटारे, तब न्यायालय की यह अपेक्षा होगी कि वर्ग को निपटारे का नोटिस दिया जाए और उसे सुने जाने का अवसर दिया जाए। इसके बाद न्यायालय अन्य बातों के साथ-साथ यह निर्धारित करने के लिए सुनवाई आयोजित करता है कि क्या प्रस्तावित निपटारा निष्पक्ष, उचित और पर्याप्त है।
वर्ग कार्रवाई निपटारे किस बारे में हैं?
U.S. निपटारा:
इस कार्रवाई में वादी यह आरोप लगाते हैं कि Lufthansa और अन्य प्रतिवादी अमरीकी एकाधिकार - कानून और राज्य कानून का उल्लंघन करते हुए सरचार्जों (वह फीस, जो एयर कार्गो कैरियर “फ्यूल सरचार्ज” या “सिक्योरिटी सरचार्ज” जैसी विशिष्ट अतिरिक्त लागतों के लिए सामान्य शिपिंग दरों के अलावा वसूलता है) का समन्वय करते हुए एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ के मूल्यों को तय करने, बढ़ाने, बनाए रखने या स्थिर करने, संयुक्त रूप से मूल्यों की छूट समाप्त करने या रोकने के लिए सहमत होते हुए, उत्पादन और ग्राहकों को आबंटन करने पर सहमत होते हुए साज़िश में लगे थे। इस आरोपित आचरण के परिणामस्वरूप वादी यह आरोप लगाते हैं कि उन्होंने और वर्ग के अन्य सदस्यों ने एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ के लिए उससे अधिक का भुगतान किया है, जितना उन्होंने इस आरोपित आचरण के न होने पर किया होता।
“एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़” को अमरीका के भीतर, अमरीको को, या अमरीका से एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सेवाओं के रूप में परिभाषित किया जाता है।
Lufthansa के अलावा, इस मुकदमे में दिए गए नामजद प्रतिवादी नोटिस में देखे जा सकते हैं।
कनाडियन निपटारा:
वर्ग कार्रवाई मुकदमें वर्तमान में Lufthansa के विरुद्ध कनाडा के तीन अलग न्यायालयों में लंबित हैं: Supreme Court of British Columbia (ब्रिटिश कोलम्बिया उच्चतम न्यायालय), Ontario Superior Court of Justice (ओंटिरियो उच्च न्याय न्यायालय), और Québec Superior Court (क्यूबेक उच्च न्यायालय) (सामूहिक रूप से “कनाडियन वर्ग कार्रवाई” कहा जाता है)। वादी यह आरोप लगाते हैं कि Lufthansa और अन्य प्रतिवादी अन्य बातों के साथ-साथ बढ़े हुए सरचार्ज लगाने, एयर कार्गो शिपिंग सेवाओं हेतु लिए जाने वाले मूल्यों पर संयुक्त रूप से छूट समाप्त करने या रोकने के लिए सहमत होने, उत्पादन और ग्राहकों को आबंटन करने पर सहमत होने सहित अनेक प्रकार के तरीकों के माध्यम से एयर कार्गो शिपिंग सेवाओं के मूल्यों को तय करने, बढ़ाने, बनाए रखने या स्थिर करने की साज़िश में लगे थे। वादी यह आरोप लगाते हैं कि इसके परिणामस्वरूप उन्होंने और कनाडियन निपटारा वर्ग के सदस्यों ने एयर कार्गो शिपिंग सेवाओं के लिए उससे अधिक का भुगतान किया, जितना उन्होंने इस आरोपित आचरण की गैर-मौजूदगी में किया होता।
Canadian Class Actions (कनाडियन वर्ग कार्रवाई) कनाडियन वर्ग कार्रवाई बड़े भाग का काम देखती है और सरचार्ज प्रतिवादियों द्वारा वसूले जाते हैं। सरचार्ज सामान्य एयर कार्गो शिपिंग दरों के अलावा वे फीस हैं, जो एयर कार्गो कैरियर निश्चित बाहरी लागतों, जिनमें उदाहरण के लिए अमरीका में सितम्बर 2001 के बाद किए गए सुरक्षा उपायों से संबंधित ईंधन की बढ़ी हुई लागतें और बढ़ी हुई लागतें सम्मिलित है, के लिए एयर कार्गो कैरियरों की कथित रूप से क्षतिपूर्ति करने के लिए ग्राहकों से वसूलते हैं। वादी यह आरोप लगाते हैं कि प्रतिवादियों ने इन सरचार्जों और प्रतिवादियों द्वारा एकत्रित उत्पादन के मूल्यों को तय करने के लिए साज़िश में भाग लिया।
निपटारा वर्गों का सदस्य कौन है?
U.S. निपटारा:
दिनांक 4 अप्रैल, 2008 के आदेश द्वारा, न्यायालय ने प्रारंभिक रूप से Lufthansa निपटारा वर्ग को प्रमाणित किया और यह निदेश दिया कि यह नोटिस उन व्यक्तियों और निकायों को प्रदान किया जाए, जो Lufthansa निपटारा वर्ग के अंतर्गत आते हैं (“Lufthansa निपटारा वर्ग सदस्य”)। Lufthansa निपटारा वर्ग को इस प्रकार परिभाषित किया गया है:
वे सभी व्यक्ति और निकाय जिन्होंने 1 जनवरी, 2000 से 11 सितम्बर, 2006 के दौरान अमरीका के भीतर, अमरीको को, या अमरीका से शिपमेंट के लिए एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सेवाएं खरीदीं (इसके बाद इन्हें “एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़”कहा गया है), जिसमें वे व्यक्ति और निकाय सम्मिलित हैं, जिन्होंने किसी एयर कार्गो कैरियर से फ्रेट फॉरवर्डरों के माध्यम से एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ खरीदीं (जिनमें किसी सीमा के बिना, एक्शंस में नामित प्रतिवादी और विशिष्ट रूप से Lufthansa सम्मिलित है) और/या कोई नाम वाला या बेनाम सह-षड्यंत्रकर्ता सम्मिलित हैं (जिन्हें सामूहिक रूप से “प्रतिवादी” कहा गया है)। प्रतिवादी, उनके माता-पिता, कर्मचारी, सहायक कम्पनियाँ, और सहयोगी और सारे सरकारी निकाय निपटारा वर्ग से बाहर हैं।
कृपया नोट करें, कि Lufthansa निपटारा वर्ग अंतर्निहित वर्ग कार्रवाई वर्ग कार्रवाई में परिभाषित प्रस्तावित वर्ग से भिन्न है। Lufthansa निपटारा वर्ग में वे व्यक्ति सम्मिलित हैं, जिन्होंने एयर कार्गो कैरियर से खरीद की, जिनमें वे एयर कार्गो कैरियर सम्मिलित हैं, जिन्हें कार्रवाई में प्रतिवादी नामजद नहीं किया गया है।
कनाडियन निपटारा:
कनाडियन निपटारा करार तीन निपटारा वर्ग उत्पन्न करता है। प्रत्येक निपटारा वर्ग एक न्यायालय के न्याय-क्षेत्र में आता है। इस प्रकार, ब्रिटिश कोलम्बिया में रहने वाले कानूनी और सामान्य लोग ब्रिटिश कोलम्बिया निपटारा वर्ग और Supreme Court of British Columbia (ब्रिटिश कोलम्बिया उच्चतम न्यायालय) के न्याय-श्रेत्र में आते हैं; क्यूबेक में रहने वाले कानूनी और सामान्य लोग (50 या कम कर्मचारियों के निगमों सहित) क्यूबेक निपटारा वर्ग में सम्मिलित हैं और ये Québec Superior Court (क्यूबेक उच्च न्यायालय) के न्याय-श्रेत्र में आते हैं; और ब्रिटिश कोलम्बिया निपटारा वर्ग या क्यूबेक निपटारा वर्ग के सदस्यों को छोड़कर कानूनी और सामान्य लोग ओंटेरियो निपटारा वर्ग में आते हैं और Ontario Superior Court of Justice (ओंटेरियो उच्च न्याय न्यायालय) के न्याय-श्रेत्र में आते हैं।
सामूहिक रूप से, ब्रिटिश कोलम्बिया निपटारा वर्ग, क्यूबेक निपटारा वर्ग और ओंटेरियो निपटारा वर्ग में निम्नलिखित सम्मिलित हैं:
वे सभी व्यक्ति जिन्होंने 1 जनवरी, 2000 से 11 सितम्बर, 2006 की अवधि के दौरान कनाडा के भीतर, कनाडा को, या कनाडा से शिपमेंट के लिए एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सेवाएं खरीदीं, जिसमें वे व्यक्ति सम्मिलित हैं, जिन्होंने किसी एयर कार्गो कैरियर से फ्रेट फॉरवर्डरों के माध्यम से एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ खरीदीं, जिनमें किसी सीमा के बिना प्रतिवादी और विशेष रूप से Lufthansa सम्मिलित है। प्रतिवादी, उनके माता-पिता, कर्मचारी, सहायक कम्पनियाँ, और सहयोगी, अधिकारी और निदेशक निपटारा वर्ग (वर्गों) से बाहर हैं।
निपटारा वर्ग अवधि के दौरान अमरीका और कनाडा के बीच शिपमेंटों के लिए एयर कार्गो शिपमेंट सेवाओं की खरीदें अमरीकी निपटारा करार के अंतर्गत आती हैं, न कि कनाडियन निपटारा करार के। अगर आपने अमरीका और कनाडा के बीच शिपमेंटों के लिए एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं खरीदीं, तो आप अमरीका वर्ग कार्रवाई में वर्ग सदस्य हैं और आपको इस बात की समीक्षा करने के लिए प्रस्तावित निपटारे का अमरीकी नोटिस देखना होगा कि आपके अधिकार कैसे प्रभावित होते हैं।
प्रस्तावित निपटारे क्या हैं?
U.S. निपटारा:
प्रस्तावित Lufthansa निपटारा करार का निम्नलिखित विवरण केवल सार है। U.S. Lufthansa निपटारा करार (किए गए चार संशोधनों सहित) इस वेबसाइट पर उपलब्ध है और यह नोटिस में दिए गए पते पर अमरीकी न्यायालय में फाइल में मौजूद है।
Lufthansa निपटारा वर्ग की ओर से, वादियों ने Lufthansa निपटारा किया। Lufthansa $85 मिलियन (और इस पर जमा ब्याज) का भुगतान करने और निपटारा वर्ग वकील को अन्य प्रतिवादियों के विरुद्ध उनके जारी मुकदमें में सहयोग करने पर सहमत हो गई है। Lufthansa को Action (कार्रवाई) में Lufthansa निपटारा वर्ग की ओर से इसके विरुद्ध किए गए सभी दावों से मुक्त किया जाएगा। Action (कार्रवाई) निपटारा न करने वाले प्रतिवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा। Action Lufthansa के विरुद्ध Action (कार्रवाई) में आरोप लगाए गए सभी दावों के लिए भी कार्रवाई करेगा जिन्हें U.S. Lufthansa निपटारा करार की शर्तों के अंतर्गत जारी नहीं किया जाता है।
कनाडियन निपटारा:
प्रस्तावित Lufthansa निपटारा करार का निम्नलिखित विवरण केवल सार है। पूरा कनाडियन Lufthansa निपटारा करार इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। कनाडियन निपटारा करार की शर्तों के अधीन, Lufthansa कनाडियन निपटारा वर्गों के लाभ के लिए निपटारा निधि में USD $5,338,000 का भुगतान करने पर सहमत हो गई है। कनाडियन निपटारा करार की शर्तों के अधीन, Lufthansa कनाडियन निपटारा वर्ग वकील, और/या उनके विशेषज्ञों को ऐसी कार्यवाहियों, बयानों, वकील बैठकों, या साक्षात्कारों में भाग लेने के लिए प्राधिकृत करती है जिनमें U.S. निपटारा करारों की शर्तों के अधीन U.S. निपटारा वर्ग वकील भाग लेते हैं और कनाडियन निपटारा वर्ग वकील का समुचित रूप से यह मानना है कि ये संगत समय अवधि के दौरान कनाडा में, को या से एयर कार्गो शिपिंग सेवाओं से संबंधित हैं। कनाडियन निपटारा वर्ग किसी और सभी सहयोग सामग्रियों के लिए भी पात्र हैं, जो Lufthansa द्वारा U.S. निपटारा वर्ग वकील को प्रदान की गई हैं या की जाएंगी। इसके अलावा, Lufthansa अपने स्वयं के खर्च पर कनाडियन निपटारा करार में वर्णित विशेष शर्तों के अंतर्गत साक्षात्कारों, घोषणाओं और/या शपथपत्रों के लिए वर्तमान या पूर्व निदेशक, अधिकारी और कर्मचारी प्रदान करेगी। Lufthansa पूर्व निदेशकों, अधिकारियों, और कर्मचारियों को साक्षात्कारों, बयानों और मुकदमें की गवाही के लिए मौजूद होने के लिए उपयुक्त प्रयास करेगी और घोषणापत्र और/शपथपत्र प्रदान करेगी।
U.S. निपटारे में आबंटन की क्या योजना है?
न्यायालय ने निपटारा निधि के आबंटन के लिए एक योजना मंजूर कर दी है (न्यायालय द्वारा मंजूर वकील की फीस और Lufthansa निपटारा वर्ग सदस्यों के बीच मुकदमा व्ययों की धन-वापसी; Lufthansa निपटारा वर्ग निधि पर करों और कर संबंधी व्ययों, यदि कोई हों; नोटिस के खंड II में वर्णित बहिष्करणों के लिए कटौतियों; और निपटारा करार के पैराग्राफ 61 में वर्णित माध्यस्थम व्ययों, यदि कोई हों, को निकालकर)। Plan of Allocation (“POA”) (आबंटन योजना) (“POA”) नोटिस में संक्षेप में दी गई है।
POA (आबंटन योजना) में इस बात का वर्णन किया गया है कि Lufthansa निपटारा निधि (न्यायालय द्वारा मंजूर वकील की फीसों और खर्चों, और ऊपर वर्णित किसी अन्य प्राधिकृत व्ययों के भुगतान के बाद) को कैसे उन Lufthansa वर्ग सदस्यों को आबंटित और वितरित किया जाएगा, जो मान्य दावा फॉर्म प्रस्तुत करते हैं। एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष - दोनों खरीदों का POA (आबंटन योजना) में उल्लेख किया गया है। “एयरफ्रेट शिपिंग सेवाओं” का अर्थ अमरीका के भीतर, अमरीका को या अमरीका से शिपमेंट्स के लिए एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सेवाएं हैं। किसी Lufthansa वर्ग सदस्य की वसूली के यथानुपात हिस्से की गणना करने के उद्देश्यों के लिए, डालरों के सिवाए अन्य मुद्राओं में खरीद धनराशियाँ निपटारा दावा प्रशासक द्वारा 11 सितम्बर, 2006 को लागू वर्तमान विनिमय दरों का उपयोग करते हुए समान डॉलर धनराशियों में परिवर्तित की जाएंगी।
POA (आबंटन योजना) के बारे में अतिरिक्त ब्योरे के लिए कृपया नोटिस की समीक्षा करें।.
मैं U.S. निपटारे में दावा कैसे दाखिल करूँ? दावा दाखिल करने के लिए समय-सीमा क्या है?
अगर आप ऐसे व्यक्ति या निकाय हैं, जो U.S. निपटारे के लिए ऊपर वर्णित Lufthansa निपटारा वर्ग की परिभाषा के अंतर्गत आता है और निपटारे में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको दावा फॉर्म भेजना होगा।
अगर आपको डाक द्वारा नोटिस मिला है, तो आपको दावा फॉर्म पहले ही मिल गया है। अगर आप नोटिस की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे हैं, या अगर आपको Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक से डाक के अलावा किसी स्रोत से प्रति मिली है, तो आप इस वेवसाइट पर दावा फॉर्म के लिए अनुरोध कर सकते हैं या Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक को फोन करके इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं: अमरीका और कनाडा में 1 (800) 749-3518 पर (मुफ्त); या अंतरराष्ट्रीय 1(941) 906-4822 पर (पैसा लगता है)। Air Cargo Settlement एयर कार्गो निपटारा के मुफ्त और पैसा लगने वाले टेलीफोन नंबरों की देशवार पूरी सूची इस बेवसाइट पर उपलब्ध है। .
भरे हुए दावा फॉर्म Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक Air Cargo Settlement, c/o The Garden City Group, Inc., P.O. Box 9162, Dublin, OH 43017-4162, USA को वापस करने होंगे। दावा फॉर्म 12 फरवरी, 2009 से पहले पोस्टमार्क किए जाने चाहिए। अगर आप समयबद्ध, उचित रूप से पता लिखा हुआ दावा फॉर्म डाक से भेजने में विफल रहते हैं, तो आपका दावा अस्वीकार किया जा सकता है और आपको Lufthansa निपटारा निधि से किसी वसूली से रोका जा सकता है।
निपटारों के लिए सहमत होने पर मैं कौन-से अधिकारों का त्याग कर रहा हूँ?
U.S. निपटारा:
अगर आप स्वयं को उस समय Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर नहीं करते, जब Lufthansa निपटारा करार फाइनल हो जाता है, तो आप Lufthansa को नोटिस में वर्णित दावों से मुक्त कर देंगे और आप Lufthansa निपटारा करार में रिलीज़ द्वारा बाध्य होंगे - चाहे आप दावा फॉर्म दाखिल न करें या Lufthansa निपटारा निधि में भाग न लें।
Lufthansa के $85 मिलियन के भुगतान (स्वयं को बाहर करने वाले Lufthansa निपटारा वर्ग सदस्यों के लिए कमी के अधीन) और Lufthansa के व्यापक सहयोग के बदले Lufthansa निपटारा वर्ग सदस्य दावों की रिलीज़ द्वारा बाध्य होंगे, जिसे निपटारा करार में उल्लिखित और नोटिस में किए गए वर्णन के अनुसार वर्ग निर्णय में सम्मिलित किया जाएगा।
कनाडियन निपटारा:
अगर आप स्वयं को उस समय कनाडियन वर्ग कार्यों से बाहर नहीं करते, जब निपटारा करार फाइनल हो जाता है, तो आप Lufthansa को इस मामले से संबद्ध सभी दावों से मुक्त कर देंगे और आप रिलीज़ और/या मुकदमा न चलाने के प्रतिज्ञापत्र द्वारा बाध्य होंगे, जो कनाडियन निपटारा करार में वर्णित है। क्यूबेक निपटारा वर्ग सदस्य, जिन्होंने कार्यवाहियां आरम्भ की हैं या कार्यवाहियां आरम्भ करते हैं और क्यूबेक वर्ग से बाहर करने के लिए समय-सीमा द्वारा ऐसी कार्यवाहियां बन्द करने में विफल रहते हैं, के बारे में यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने बाहर होने की इच्छा व्यक्त की है।
कनाडियन निपटारा करार में निहित रिलीज़ नोटिस में वर्णित है।
निपटारों में प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है?
Deutsche Lufthansa AG, Lufthansa Cargo AG, और Swiss International Air Lines Ltd. के लिए अमरीकी वकील:
Eric J. Mahr
Natalya K. Scimeca
WILMER CUTLER PICKERING HALE AND DORR LLP
1875 Pennsylvania Avenue, N.W.
Washington, D.C. 20006
Deutsche Lufthansa AG, Lufthansa Cargo AG, और Swiss International Air Lines Ltd. के लिए कनाडियन वकील:
Robert E. Kwinter
Blake, Cassels & Graydon LLP
199 Bay Street
Suite 2800, Commerce Court West
Toronto, ON M5L 1A9
निपटारों में निपटारा वर्गों का कौन प्रतिनिधित्व कर रहा है?
U.S. निपटारा वर्ग वकील:
| Michael D. Hausfeld HAUSFELD LLP 1700 K Street, NW Suite 650 Washington, DC 20006 Robert N. Kaplan KAPLAN FOX & KILSHEIMER LLP 850 Third Avenue New York, NY 10022 Henry A. Cirillo THE FURTH FIRM LLP 225 Bush Street, 15th Floor San Francisco, CA 94104 Steven N. Williams (SW-6198) COTCHETT, PITRE & MCCARTHY 840 Malcolm Road, Suite 200 Burlingame, CA 94010 |
Hollis Salzman LABATON SUCHAROW LLP 140 Broadway New York, NY 10005 Howard J. Sedran LEVIN, FISHBEIN, SEDRAN & BERMAN 510 Walnut Street Philadelphia, PA 19106 W. Joseph Bruckner LOCKRIDGE GRINDAL NAUEN P.L.L.P. 100 Washington Avenue South, Suite 2200 Minneapolis, MN 55401 Christopher Lovell LOVELL STEWART HALEBIAN LLP 500 Fifth Avenue, Suite 58 New York, NY 10110 |
कनाडियन निपटारा वर्ग सह-वकील:
Charles M. Wright
Siskinds LLP
680 Waterloo Street
London, ON N6A 3V8
क्यूबेक निपटारा वर्ग वकील:
Irwin Liebman
Liebman Associés
1 Westmount Square #1500
Montreal, Québec H3Z 2P9
मैं स्वयं को निपटारा वर्ग से कैसे बाहर कर सकता हूँ?
U. S. निपटारा:
स्वयं को Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर करने के लिए, आपको एक लिखित अनुरोध भेजना होगा, जिसमें यह स्पष्ट रूप से बताया गया हो:
- आपका नाम, पता, और फोन नंबर;
- सभी व्यापारिक नाम या व्यावसायिक नाम और पते, जिन्हें आपने या आपके व्यवसाय ने उपयोग किया है, और साथ ही माता-पिता, वे सहायक कम्पनियां या सहयोगी जिन्होंने 1 जनवरी, 2000 से 11 सितम्बर, 2006 की तारीखों के दौरान किसी समय एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ खरीदी हैं, जो भी Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर करने का अनुरोध कर रहे हैं;
- Action (कार्रवाई) का नामIn re Air Cargo Shipping Services Antitrust Litigation (एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं एकाधिकार-रोधक मुकदमें में);
- हस्ताक्षर किया गया कथन कि “मैं/हम इसके द्वारा यह अनुरोध करते हैं कि मुझे/हमें Air Cargo Shipping Services Antitrust Litigation, MDL 1775 (एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं एकाधिकार-रोधक मुकदमें, MDL 1775) में Lufthansa निपटारा वर्ग से से बाहर कर दिया जाए”; और
- आपसे उन सभी एयर कैरियरों की पहचान करने का भी अनुरोध किया जाता है, जिनसे आपने एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ खरीदीं और 1 जनवरी, 2000 से 11 सितम्बर, 2006 तक एयरफ्रेट शिपिंग सर्विसेज़ के लिए अपने द्वारा किए गए भुगतान की कुल धनराशि का अनुमान लगाएं।
Lufthansa निपटारे से बाहर करने से संबंधित अनुरोध प्रथम श्रेणी की डाक से भेजने होंगे (आपसे प्रमाणित डाक द्वारा अपना बाहर करने संबंधी अनुरोध भेजने के लिए अनुरोध किया जाता है, पर यह ज़रूरी नहीं है), जिसके ऊपर 12 नवम्बर, 2008 से पहले पोस्टमार्क होना चाहिए:
Air Cargo Settlement
c/o The Garden City Group, Inc.
P.O. Box 9162
Dublin, OH 43017-4162 USA
Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर करने के लिए आपको यहाँ लिखे गए तरीके के अनुसार बाहर करने के लिए समय पर अनुरोध करना होगा चाहे आपने इस मुकदमें में मुद्दे पर आचरण के कारण उत्पन्न होने वाले दावों के आधार पर किसी प्रतिवादी के विरुद्ध अपना स्वयं का मुकदमा दायर किया हो या दायर करने का इरादा हो।
अगर आप स्वयं को Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर करते हैं, तो आप Lufthansa निपटारा करार द्वारा बाध्य नहीं होंगे और आप स्वयं के खर्च पर Lufthansa के विरुद्ध अपने किन्हीं दावों पर स्वतंत्र रूप से कार्रवाई कर सकते हैं। फिर भी, अगर आप स्वयं को बाहर करते हैं, तो आप Lufthansa निपटारा निधि में भागीदारी करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
कनाडियन निपटारा:
आप मंजूर कर दिए जाने पर कनाडियन निपटारा करार द्वारा बाध्य होंगे, बशर्ते आप “बाहर जाने की इच्छा” व्यक्त न कर दें। अगर आप कनाडियन निपटारा वर्गों में रहने और बाहर न जाने का चयन करते हैं, तो आप प्रतिस्पर्धा अधिनियम, जैसे कीमत तय करना, या एयर कार्गो शिपिंग के लिए बाज़ार में कथित आचरण से संबंधित अन्य दावों का उल्लंघन करते हुए कार्यों का आरोप लगाते हुए कोई दावा या कानूनी कार्यवाही नहीं ला सकेंगे या इसे बनाए नहीं रख सकेंगे। भविष्य में कनाडियन वर्ग कार्रवाइयों से बाहर निकलने की इच्छा व्यक्त करने का कोई अन्य अधिकार नहीं दिया जाएगा। अगर आप कनाडियन वर्ग कार्यों से बाहर निकलने की इच्छा व्यक्त करते हैं, तो आप अन्य गैर-निपटारा प्रतिवादियों के विरुद्ध अर्जित कनाडियन वर्ग करार या किसी अन्य करार या निर्णय में भाग नहीं ले सकेंगे।
ओंटेरियो और/या ब्रिटिश कोलम्बिया निपटारा वर्ग: अगर आप इनमें से किन्हीं वर्गों में से बाहर करना चाहते हैं, तो आपको बाहर करने के लिए लिखित अनुरोध निम्न पते पर 12 नवम्बर, 2008 को या इससे पहले पोस्टमार्क करते हुए, पहले से दिए गए डाक व्यय के साथ, वापसी रसीद का अनुरोध करते हुए प्रमाणित डाक द्वारा भेजते हुए ऐसा करना होगा:
Air Cargo Settlement
c/o The Garden City Group, Inc.
P.O. Box 9162
Dublin, OH 43017-4162 USA
क्यूबेक निपटारा वर्ग: अगर आप स्वयं को क्यूबेक निपटारा वर्ग से बाहर करना चाहते हैं, तो आपको बाहर करने के लिए लिखित अनुरोध निम्न पते पर 12 नवम्बर, 2008 को या इससे पहले पोस्टमार्क करते हुए, पहले से दिए गए डाक व्यय के साथ, वापसी रसीद का अनुरोध करते हुए प्रमाणित डाक द्वारा भेजते हुए ऐसा करना होगा:
Clerk of the Superior Court of Québec
1 Notre-Dame Street East
Montréal, Québec H2Y 1B6
आवश्यक सूचना: कनाडियन वर्ग कार्रवाइयों से बाहर करने के लिए सभी अनुरोधों में यह स्पष्ट रूप से बताया जाना होगा:
- आपका नाम, पता और फोन नंबर
- वे सभी व्यापारिक नाम या व्यावसायिक नाम और पते, जिन्हें आपने या आपके व्यवसाय ने उपयोग किया है, और साथ ही माता-पिता, वे सहायक कम्पनियां या सहयोगी जिन्होंने संगत अवधि के दौरान किसी भी समय एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं खरीदी हैं और जो भी निपटारा वर्ग से बाहर करने का अनुरोध कर रहे हैं
- मामले का नाम (Canadian Air Cargo Shipping Services Class Actions)(कनाडियन एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं वर्ग कार्य)
- वह (वे) वर्ग जिनसे आप बाहर निकलना चाहते हैं
- उन सभी एयर कार्गो शिपिंग सेवाओं का मूल्य, जो आपने 1 जनवरी, 2000 और 11 सितम्बर, 2006 के बीच खरीदी हैं
- हस्ताक्षर किया गया कथन कि “मैं/हम इसके द्वारा यह अनुरोध करते हैं कि मुझे/हमें Canadian Air Cargo Shipping Services Class Action (कनाडियन एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं वर्ग कार्य) में प्रस्तावित निपटारा वर्ग से बाहर कर दिया जाए।”
कनाडियन वर्ग कार्रवाई से बाहर करने के लिए आपको यहाँ लिखे गए तरीके के अनुसार बाहर करने के लिए समय पर अनुरोध करना होगा चाहे आपने इस मुकदमें में मुद्दे पर आचरण के कारण उत्पन्न होने वाले दावों के आधार पर किसी प्रतिवादी के विरुद्ध अपना स्वयं का मुकदमा दायर किया हो या दायर करने का इरादा हो। वे क्यूबेक निपटारा वर्ग सदस्य, जिन्होंने कार्यवाहियाँ आरम्भ कर दी हैं या जो कार्यवाहियाँ आरम्भ करते हैं, पर क्यूबेक वर्ग से बाहर करने के लिए समय-सीमा द्वारा ऐसी कार्यवाहियाँ बन्द करने में विफल रहते हैं, के बारे में यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने बाहर जाने की इच्छा व्यक्त की है।
अगर मैं कुछ नहीं करता हूँ, तो क्या होगा?
अगर आप स्वयं को Lufthansa निपटारा वर्गों से बाहर नहीं करते और आप दावा फॉर्म नहीं भेजते, तो आप Lufthansa निपटारा निधि से भुगतान प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे और आप Lufthansa को निर्गमों में वर्णित दावों से मुक्त कर देंगे।
अंतिम मंजूरी सुनवाइयाँ कब और कहाँ होंगी?
U.S. निपटारा:
न्यायालय ने 12 दिसम्बर, 2008 को सुबह 11.30 बजे Fairness Hearing (निष्पक्षता सुनवाई) तय की है, जो United States District Court for the Eastern District of New York (न्यूयॉर्क के पूर्वी ज़िले के लिए अमरीका ज़िला न्यायालय) में समारोह वाले कोर्टरूम, United States Courthouse, 225 Cadman Plaza East, Brooklyn, NY 11201में आयोजित की जाएगी। निष्पक्षता सुनवाई में न्यायालय यह निर्धारित करेगा कि क्या प्रस्तावित Lufthansa निपटारा निष्पक्ष, उचित और पर्याप्त है।
कनाडियन निपटारा:
कनाडा में प्रत्येक न्यायालय को करार को लागू करने के लिए कनाडियन निपटारा करार मंजूर करना होगा। कनाडियन निपटारा करार को मंजूर करने का प्रस्ताव लंदन नगर में Ontario Superior Court of Justice (ओंटेरियो उच्च न्याय न्यायालय) द्वारा 28 जनवरी, 2009 को सुबह 10.00 बजे, मांट्रियल नगर में Superior Court of Québec (क्यूबेक उच्च न्यायालय) द्वारा 9-10 मार्च, 2009 को सुबह 9.00 बजे और वेनकाउवर नगर में (Supreme Court of British Columbia) (ब्रिटिश कोलम्बिया उच्चतम न्यायालय) द्वारा 27 फरवरी, 2009 को सुबह 10.00 बजे सुना जाएगा। निपटारा वर्ग सदस्य कनाडियन निपटारा करार के संबंध में सुनवाई में मौजूद होने और प्रस्तुत करने के लिए पात्र हैं।
क्या वर्ग सदस्यों को अंतिम मंजूरी सुनवाइयों में अवश्य भाग लेना चाहिए?
नहीं, वर्ग सदस्यों को अंतिम मंजूरी सुनवाइयों में भाग लेने की ज़रूरत नहीं है। फिर भी, अगर आप मौजूद होना चाहते हैं, तो आपको नोटिस में दी गई अपेक्षाओं का पालन करना होगा। मैं निपटारे पर कैसे टिप्पणी करूँ या आपत्ति करूँ? देखें।
मैं निपटारों पर कैसे टिप्पणी करूँ या आपत्ति करूँ?
U.S. निपटारा:
अगर आप Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर होने का अनुरोध नहीं करते, तो आप Lufthansa निपटारा वर्ग से सदस्य बने रह सकते हैं और दावा फॉर्म भेज सकते हैं, पर इसी समय Lufthansa निपटारे के किसी पहलू पर आपत्ति कर सकते हैं। आपत्ति दाखिल करने की समय-सीमा 12 नवम्बर, 2008 है।
अगर आपने Lufthansa निपटारा वर्ग से बाहर होने के लिए अनुरोध नहीं किया है और आप निपटारे पर आपत्ति करते हैं, तो आप न्यायालय द्वारा उचित और संगत माने जाने वाला कोई प्रमाण या तर्क देने के लिए निष्पक्षता सुनवाई में (अपने खर्च पर) व्यक्तिगत रूप से या वकील के जरिए मौजूद हो सकते हैं।
न्यायालय द्वारा अपनी आपत्तियों पर विचार किए जाने के लिए, आपको लिखित आपत्ति भेजनी होगी, जिसमें निम्नलिखित सम्मिलित हो:
- मौजूद होने के इरादे का नोटिस;
- Lufthansa निपटारा वर्ग में सदस्य होने का सबूत; और
- आपत्ति के लिए विशिष्ट आधार और इस बात के कोई अन्य कारण कि आप क्यों मौजूद होना चाहते हैं और अपनी सुनवाई चाहते हैं, और इसके साथ ही वे सभी दस्तावेज़ या लिखित सामग्री, जिस पर आप न्यायालय द्वारा विचार किया जाना पसन्द करेंगे।
ऐसी लिखित आपत्तियाँ 12 नवम्बर, 2008 से पहले न्यायालय में दाखिल भी की जानी चाहिए और नीचे दिए गए पतों पर निपटारा वर्ग वकील और Lufthansa के वकील को डाक से भी भेजी जानी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसे तरीके से आपत्ति करने में विफल रहता है, उसके बारे में यह मान लिया जाएगा कि उसने अपनी आपत्तियाँ त्याग दी हैं और उसे Action (कार्रवाई) में या किसी अन्य कार्रवाई या कार्यवाहियों में ऐसी आपत्तियाँ करने से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, बशर्ते न्यायालय द्वारा निर्धारित दर्शाए गए अच्छे कारण से अन्यथा छूट न दे दी गई हो।
न्यायालय:
Clerk of the Court
United States District Court
Eastern District of New York
225 Cadman Plaza East
Brooklyn, NY 11201
Lufthansa का वकील:
Eric J. Mahr
Natalya K. Scimeca
WILMER CUTLER PICKERING HALE AND DORR LLP
1875 Pennsylvania Avenue, N.W.
Washington, D.C. 20006
निपटारा वर्ग वकील:
| Michael D. Hausfeld HAUSFELD LLP 1700 K Street, NW Suite 650 Washington, DC 20006 Robert N. Kaplan KAPLAN FOX & KILSHEIMER LLP 850 Third Avenue New York, NY 10022 Henry A. Cirillo THE FURTH FIRM LLP 225 Bush Street, 15th Floor San Francisco, CA 94104 Steven N. Williams (SW-6198) COTCHETT, PITRE & MCCARTHY 840 Malcolm Road, Suite 200 Burlingame, CA 94010 |
Hollis Salzman LABATON SUCHAROW LLP 140 Broadway New York, NY 10005 Howard J. Sedran LEVIN, FISHBEIN, SEDRAN & BERMAN 510 Walnut Street Philadelphia, PA 19106 W. Joseph Bruckner LOCKRIDGE GRINDAL NAUEN P.L.L.P. 100 Washington Avenue South, Suite 2200 Minneapolis, MN 55401 Christopher Lovell LOVELL STEWART HALEBIAN LLP 500 Fifth Avenue, Suite 58 New York, NY 10110 |
कनाडियन निपटारा:
अगर आप निपटारे पर टिप्पणी करना चाहते हैं या इस पर कोई आपत्ति करना चाहते हैं, तो नीचे लिखे गए प्रत्येक वकील को 12 नवम्बर, 2008 तक लिखित अनुरोध किया जाना चाहिए:
|
क्यूबेक निपटारा वर्ग सदस्यों के सिवाए, निपटारा वर्ग सदस्यों से आपत्तियाँ कनाडियन निपटारा वर्ग सह-वकील को भेजी जानी चाहिए: Charles M. Wright Bक्यूबेक निपटारा वर्ग सदस्यों से आपत्तियाँ क्यूबेक निपटारा वर्ग सह-वकील को भेजी जानी चाहिए: Irwin Liebman |
Robert E. Kwinter Deutsche Lufthansa AG, Lufthansa Cargo AG, और Swiss International Air Lines Ltd. के लिए कनाडियन वकील |
सभी अनुरोध उपयुक्त न्यायालय को भेजे जाएंगे और सभी दाखिल लिखित अनुरोधों पर उपयुक्त न्यायालय द्वारा विचार किया जाएगा। अगर आप 12 नवम्बर, 2008 तक लिखित अनुरोध दाखिल नहीं करते हैं, तो आप निपटारा मंजूरी सुनवाइयों में मौखिक अनुरोधों या अन्यथा के माध्यम से भाग लेने के हकदार नहीं होंगे।
मैं निपटारों के बारे में और अधिक जानकारी कहाँ से प्राप्त कर सकता हूँ?
Iअगर आपके प्रश्न का उत्तर इस वेबसाइट पर नहीं मिल सकता, तो आप ईमेल द्वारा Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक से सम्पर्क कर सकते हैं: administrator@aircargosettlement.com. आप Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक से टेलीफोन द्वारा भी सम्पर्क कर सकते हैं। अमरीका और कनाडा में आप मुफ्त नंबर 1 (800) 749-3518 पर फोन कर सकते हैं। अगर आप अमरीका और कनाडा के मुफ्त नंबरों पर इन देशों से किसी बाहर के स्थान से फोन करते हैं, तो पैसा लगता है। अमरीका और कनाडा के सिवाए अन्य स्थानों से आप निम्नलिखित नंबर पर फोन कर सकते हैं: 1 (941) 906-4822। इस टेलीफोन नंबर पर की गई कॉलों के लिए पैसा लगता है। Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक के लिए मुफ्त और पैसा लगने वाले टेलीफोनों नंबरों की देशवार सूची देखें। आप Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक को निम्नलिखित पते पर पत्र भी लिख सकते हैं:
Air Cargo Settlement
c/o The Garden City Group, Inc.
PO Box 9162
Dublin, OH 43017-4162 USA
अगर आपके नोटिस या Lufthansa निपटारा करारों के बारे में प्रश्न हैं, तो नीचे दिए गए पतों पर लिखित में किसी भी निपटारा वर्ग वकील से सम्पर्क कर सकते हैं।
अगर मेरा पता बदल जाता है, तो मैं कैसे इसे नवीनमत रूप दे सकता हूँ?
अगर आपका पता आपके दावा फॉर्म पर पहले छपे हुए पते से भिन्न है, या अगर आपका पता बदल जाता है, तो कृपया इस वेबसाइट पर अपनी वर्तमान सूचना डालें, या इसे Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक को निम्नलिखित पते पर भेजें:
Air Cargo Settlement
c/o The Garden City Group, Inc.
PO Box 9162
Dublin, OH 43017-4162 USA
वकीलों को निपटारों में कितना भुगतान किया जाएगा?
U.S.निपटारा:
आज की तारीख तक, इस Action (कार्रवाई) में वादी और प्रस्तावित वर्ग (Lufthansa निपटारा वर्ग सहित) का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने अपनी सेवाओं के लिए भुगतान या अपने व्ययों के लिए धन-वापसी प्राप्त नहीं की है। जैसा कि पहले वर्णन किया गया है, आप वकील के शुल्कों या व्ययों के भुगतान के लिए निजी रूप से ज़िम्मेदार नहीं हैं। पूरी तरह से आकस्मिक फीस आधार पर मुकदमा लड़ने के लिए अपने समय और जोखिम के लिए मुआवज़े के रूप में निपटारा वर्ग वकील न्यायालय से वकीलों की फीस के एवार्ड के लिए कहेंगे, जिसे Lufthansa निपटारा निधि से ऐसी धनराशि से घटाया जाएगा जो Lufthansa निपटारा निधि के 30% से अधिक नहीं होगी, और इसके साथ ही वे मुकदमा लड़ने में वास्तविक रूप से खर्च किए गए अपने व्ययों की धन-वापसी के लिए भी कहेंगे, जो $2.5 मिलियन से अधिक नहीं होगी।
कनाडियन निपटारा:
कनाडियन निपटारा वर्ग वकील की फीस, संवितरण और कर न्यायालयों द्वारा तय किए जाएंगे और इनका भुगतान कनाडियन निपटारा निधि से किया जाएगा। कनाडियन निपटारा वर्ग वकील की फीस के लिए माँगी गई धनराशि कनाडियन निपटारा निधि के 25% और न्यायालयों द्वारा निपटारा मंजूरी प्रदान किए जाने की तारीख तक संवितरणों और खर्च किए गए करों से अधिक नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, कनाडियन निपटारा निधि वकील के पास भविष्य के किसी प्रतिकूल लागत एवार्ड के लिए अधिकतम CDN $500,000 तक और भविष्य के संवितरण के लिए अधिकतम CDN $500,000 तक कनाडियन निपटारा निधि से भुगतान के लिए न्यायालयों के यहाँ प्रस्ताव लाने का अधिकार सुरक्षित है।
मैं कनाडियन निपटारे के प्रशासन के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए कैसे पंजीकरण करूँ?
अगर आपको नोटिस डाक से मिला था, तो आपको यह सुनिश्चित करने के लिए कोई अन्य काम करने की ज़रूरत नहीं है कि आपको अतिरिक्त जानकारी भेजी जाए। अगर, फिर भी, आपको नोटिस डाक से मिला था, तो आपको यह सुनिश्चित करने के लिए दावा प्रशासक के यहाँ पंजीकरण करवाना होगा कि आपको अतिरिक्त सूचना डाक से भेजी जाएगी, जिसमें कनाडियन निपटारा निधि के किसी भविष्य के वितरण के बारे में नोटिस सम्मिलित है।
आप ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरकर, या अपना फॉर्म डाउनलोड करके और इन्हें अपना भरा हुआ पंजीकरण फॉर्म भेजकर इस वेवसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं: Air Cargo Settlement, c/o The Garden City Group, Inc., P.O. Box 9162, Dublin, OH, 43017-4162, USA। पंजीकरण करने के लिए आप Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) को भी फोन कर सकते हैं: अमरीका और कनाडा में 1(800) 749-3518 पर (मुफ्त); या अंतरराष्ट्रीय 1 `(941) 906-4822 पर (पैसा लगता है)।Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) के मुफ्त और पैसा लगने वाले टेलीफोन नंबरों की देशवार सूची इस बेवसाइट पर उपलब्ध है।आप पंजीकरण फॉर्म के लिए अनुरोध करने के लिए Air Cargo Settlement (एयर कार्गो निपटारा) दावा प्रशासक को ऊपर दिए गए पते पर लिख भी सकते हैं।
