(United States : स्थान बदलें)
सामान्य सार
अगर आपने 1 जनवरी, 2000 से 11 सितम्बर, 2006 तक अमरीका या कनाडा के भीतर, अमरीका या कनाडा तक या अमरीका या कनाडा से एयर कार्गो शिपिंग सेवाएं खरीदीं थीं, तो आपके अधिकार एक या अधिक प्रस्तावित वर्ग कार्रवाई निपटारों द्वारा प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपने अमरीका या कनाडा के भीतर, अमरीका या कनाडा तक या अमरीका या कनाडा से शिपमेंट के लिए किसी एयर कार्गो कैरियर से एयर कार्गो शिपिंग सर्विसेज़ खरीदीं थीं, तो आप Class Member (वर्ग सदस्य) हैं। इसमें फ्रेट फॉरवर्डरों के माध्यम से खरीदी गई सेवाएं सम्मिलित हैं। अमरीका और कनाडा में अलग निपटारे हैं। आप दोनों निपटारों में वर्ग सदस्य हो सकते हैं।
ये निपटारे अमरीका और कनाडा में मुकदमों को आंशिक रूप से सुलझाएंगे। मुकदमों में वादी यह आरोप लगाते हैं कि Deutsche Lufthansa AG, Lufthansa Cargo AG, और Swiss International Air Lines Ltd. (“Lufthansa”), ने अन्य असंख्य एयर कार्गो कैरियरों के साथ मिलकर अमरीकी एकाधिकार विरोधी कानून और कनाडियन प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन करते हुए एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सेवाओं के मूल्य तय करने के लिए साज़िश की। इस कथित आचरण के परिणामस्वरूप वादी यह आरोप लगाते हैं कि उन्होंने और वर्ग के अन्य सदस्यों ने एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सेवाओं के लिए उससे अधिक का भुगतान किया, जितना उन्होंने इस कथित आचरण की गैर-मौजूदगी में किया होता। निपटारे करके Lufthansa यह स्वीकार नहीं करती है कि वह आरोप लगाए गए गैर-कानूनी आचरण में संलिप्त हुई और अगर मुकदमा आगे बढ़ता है, तो वह वादी के दावों के बचाव में अनेक दलीलें देगी। फिर भी, Lufthansa व्यय, बोझों, और आगे के मुकदमें से बचने के लिए और अपने सम्मानित व्यावसायिक ग्राहकों के साथ इस विवाद को समाप्त करने के लिए निपटारे करने पर सहमत हो गई है।
अमरीका के भीतर, अमरीका को, या अमरीका से एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सर्विसेज़ से संबंधित अपने विरुद्ध दावे सुलझाने के लिए Lufthansa वैध वर्ग सदस्य दावों के लिए $85 मिलियन का भुगतान करने और उन बाकी प्रतिवादियों के विरुद्ध दावों के अभियोजन मे सहयोग करने के लिए सहमत हो गई है, जो अमरीकी निपटारे के भाग नहीं हैं। कनाडा के भीतर, कनाडा को, या कनाडा से एयरफ्रेट कार्गो शिपिंग सर्विसेज़ से संबंधित Lufthansa के विरुद्ध दावों को सुलझाने के लिए Lufthansa एक कनाडियन निधि में $5,338,000 अमरीकी डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हो गई है, जिसे कनाडियन वर्ग वकील कनाडियन वर्गों के भविष्य के लाभ के लिए न्यास में रखने का अनुरोध करेगा।
यह सूचना केवल सार है। इस अतिरिक्त ब्योरे में ये सम्मिलित हैं - वर्ग सदस्य कौन है और कौन नहीं है, निपटारा निधि का वितरण और अमरीकी निपटारे में दावा कैसे दाखिल करें, वर्ग सदस्य विकल्प और कार्रवाई करने के लिए समय-सीमा, Final Approval Hearings (अंतिम मंजूरी सुनवाइयों) के स्थान और अन्य महत्त्वपूर्ण सूचना। अतिरिक्त ब्योरे के लिए कृपया नोटिस देखें।.
न्यायालयों से सम्पर्क न करें
महत्वपूर्ण अद्यतन: अदालत ने अमेरिकी निपटान को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है.
अमेरिकी और कनाडाई निपटान से खुद को बाहर करने या टिप्पणी या आपत्ति करने का अंतिम समय समाप्त हो चुका है.
दावा फॉर्म की समय-सीमा समाप्त हो गई है.
| तारीख | मामला-संबंधित समारोह |
|---|---|
| 12 नवम्बर, 2008 | अमरीकी और कनाडियन निपटारों में Exclusion (बहिष्करण) के लिए समय-सीमा (पोस्टमार्क समय-सीमा) |
| 12 नवम्बर, 2008 | अमरीकी और कनाडियन निपटारों में आपत्तियाँ दाखिल करने के लिए समय-सीमा |
| 12 दिसम्बर, 2008 को सुबह 11:30 बजे | United States District Court Eastern District of New York (अमरीकी राज्य ज़िला न्यायालय न्यूयॉर्क के पूर्वी ज़िले) में अंतिम मंजूरी सुनवाई |
| 28 जनवरी, 2009 ओंटेरियो -को सुबह 10:00 बज |
Ontario Superior Court of Justice (ओंटेरियो उच्च न्याय न्यायालय) में अंतिम मंजूरी सुनवाई |
| 12 फरवरी, 2009 | दावा फॉर्म पोस्टमॉर्क समय-सीमा |
| 27 फरवरी, 2009 बीसी - को सुबह 10:00 बजे |
Supreme Court of British Columbia (ब्रिटिश कोलम्बिया उच्चतम न्यायालय) में अंतिम मंजूरी सुनवाई |
| 9-10, मार्च, 2009 क्यूबेक - को सुबह 9:00 बज |
Québec Superior Court (क्यूबेक उच्च न्यायालय) में अंतिम मंजूरी सुनवाई |
